फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: Weather is changing in Chhattisgarh, day temperature is constantly rising, know IMD alert

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, लगातार बढ़ रहा दिन का पारा, जानें IMD का अलर्ट

Sat, 08 Mar 2025 10:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Mar 2025 10:32 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश कई शहरों में गुलाबी ठंड है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी शुरू होगी।

विज्ञापन
CG Weather Update: Weather is changing in Chhattisgarh, day temperature is constantly rising, know IMD alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश कई शहरों में गुलाबी ठंड है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जनांदगांव रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में बीते दिनों की तुलना में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं की वजह से क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन अब रात का पारा बढ़ने ठंड गायब हो जाएगी। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य है। नमी हवाओं की वजह से आउटर, रात और सुबह के समय ठंडी लग रही है। 
विज्ञापन


आज शनिवार को नमी की मात्रा 31 प्रतिशत बताया जा रहा है। इसके वजह से प्रदेश में गुलाबी ठंड है। हालांकि अब दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब हो जाएगी, फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान दो से चार बढ़ने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ गया है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा।     यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed