{"_id":"64e9a833af47983333060435","slug":"cg-weather-update-chance-of-light-rain-in-many-districts-temperature-likely-to-rise-in-chhattisgarh-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश के आसार, प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश के आसार, प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना
Sat, 26 Aug 2023 01:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आने वाले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अगले 4 दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आने वाले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अगले 4 दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश कम होने से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। पारे में वृद्धि से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में देर शाम हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां के अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्के मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां बन रहा है सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका मध्य तल पर गोरखपुर, पटना, बांकुरा, दीघा इसके साथ ही दक्षिण पूर्व होते हुए मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और उसे आसपास बना हुआ, जो कि मध्य समुद्र तल से 3.5 से 7.6 किलोमीटर के बीच फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे लगे क्षेत्र तक मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके ऊपर एक द्रोणिका मध्य समुद्र तल से 3.5 और 5.8 किलोमीटर के बीच पूर्वी बिहार से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैला है।
विज्ञापन
बारिश के मुख्य आंकड़े सेंमी में
बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जैसे कि सुकमा में 6 सेंटीमीटर, सिमगा में 4, बलौदाबाजार, करतला, पलारी, कोंडागांव में 3, बस्तर माकड़ी, देवभोग, जगदलपुर, कांकेर, पुसौर, महासमुंद, कैसे कल में दो केशकाल दो थान खमरिया नारायणपुर तिल्दा, अभनपुर, पिथौरा, भाटापारा, फरसगांव , कसडोल आजमगढ़, कोरबा, मोहल्ला, भोपालपटनम, बेमेतरा, कटेकल्याण और डबरा में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई है।