फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather update: 12 october weather conditions news in Raipur Chhattisgarh

CG Weather update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, गर्मी से हाल-बेहाल

Thu, 12 Oct 2023 12:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे उमस की गर्मी से लोग काफी परेशान है। प्रदेश में मौसम की विदाई हो चुकी है। बारिश थम गई है।

विज्ञापन
CG Weather update: 12 october weather conditions news in Raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इससे उमस की गर्मी से लोग काफी परेशान है। प्रदेश में मौसम की विदाई हो चुकी है। बारिश थम गई है। इससे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। बीते दिनों दोपहर की तेज धूप की वजह से बीते कुछ दिनों से उमस बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। आगे चार से पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकती है और अक्टूबर के आखरी सप्ताह में ठंड शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में बीते दिनों बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।  अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज अधितम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्रदेशभर में लोग गर्मी से काफी परेशान है। ऐसे मौसम से अधिकतर लोग बीमार पड़ रहे हैं। प्रदेश में कही ठंडी तो कई इलाकों में गर्मी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed