फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather: There will be no change in temperature in Chhattisgarh for the next 5 days

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, रायपुर समेत कई जगहों पर बारिश के आसार

Fri, 07 Jun 2024 10:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Jun 2024 10:50 AM IST
सार

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से आज भी एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
CG Weather: There will be no change in temperature in Chhattisgarh for the next 5 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से आज भी एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। इन दिनों सुबह और रात के समय हल्की नम हवाएं चल रही है, लेकिन दोपहर का गर्मी बरकरार है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही है। आने वाले पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक दो जगह पर पांच दिनों तक गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहेगी। इन पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की भी संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण के पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से मौसम बदला हुआ है। यही वजह है कि प्रदेश में हल्की नाम हवाएं चल रही है। तापमान में गिरावट नहीं होने की वजह से दोपहर में गर्मी बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। एक दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश की कई जगहों पर बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी। इसके वजह से लाइट भी गुल रही। 


प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर और जगदलपुर में 23.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 42.3, माना एयरपोर्ट में 41.2, बिलासपुर में 42.4, दुर्ग में 42.6, राजनांदगांव में 41.7, पेंड्रा रोड में 39, अंबिकापुर में 38.02 और जगदलपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed