फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Yellow alert for heavy rain in all five divisions of Chhattisgarh from today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट, दो से तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

Wed, 26 Jun 2024 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Jun 2024 10:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप है।

विज्ञापन
CG Weather News: Yellow alert for heavy rain in all five divisions of Chhattisgarh from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत कई कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप है। इससे उमस बढ़ा हुआ है। दो दिनों तक बारिश रुकने से प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ गया है। हालांकि गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।    
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि लगभग आगामी तीन से पांच दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।   
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में रहा। रायपुर में 37.6, बिलासपुर में 36, अंबिकापुर में 34.8, जगदलपुर में 33.9 और दुर्ग में 37.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मंगलवार को बारिश नहीं होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed