फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather will remain dry in Chhattisgarh, new year may start with rain

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, बारिश के साथ हो सकती है नए साल की शुरुआत

Sat, 30 Dec 2023 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Dec 2023 11:11 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। नए साल की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृध्दि होगी।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather will remain dry in Chhattisgarh, new year may start with rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। नए साल की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है। फिलहाल प्रदेश में दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृध्दि होगी। इससे एक-दो दिनों तक लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। इसके बाद एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


एक जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। सरगुजा और रायपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे और ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। हालांकि अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में बादल छाए रहन्मे की वजह से ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन इस दौरान प्रदेश के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा ठंड इलाका अंबिकापुर
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed