फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather will change in Chhattisgarh after April 15; rain in many districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम; रायपुर समेत कई जिलों में आज पड़ेंगी बौछारें

Sun, 14 Apr 2024 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Apr 2024 10:42 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather will change in Chhattisgarh after April 15; rain in many districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। समुद्र से नमी हवाओं का आगमन जारी है। इससे कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही 15 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नमी हवाओं के आगमन होने से अभी वातावरण ठंडा है। आज रायपुर समेत कई इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नमी हवाओं की वजह से मौसम कुछ दिनों ठंडा रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखण्ड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। साथ ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की धूप निकली हुई है। साथ ही बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में 17.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को रायपुर में हल्की बादल छाए हुए हैं। साथ ही यहां बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed