{"_id":"65f67d337152704b8401cf44","slug":"cg-weather-news-weather-patterns-change-in-chhattisgarh-chances-of-rain-and-hailstorm-in-state-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार
Sun, 17 Mar 2024 10:50 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:50 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बढ़ते तापमान और गर्मी से एक बार फिर राहत मिली है। प्रदेश में नमी का आगमन होने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश भी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बढ़ते तापमान और गर्मी से एक बार फिर राहत मिली है। प्रदेश में नमी का आगमन होने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश भी हुई है। वहीं रात के समय ठंडी हवाएं भी चली। आज रविवार को प्रदेश के 1-2 स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और अंधड़ चलने के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
आने वाले आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद रात के समय प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रायगढ़, दंतेवाड़ा समेत कई इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही आकाश आंशिक मेघमय है। यहां भी एक दो जगह पर छीटें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो की सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया है।