फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh 24 October 2026

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?: रायपुर में गुलाबी ठंड शुरू, 24 घंटे में बदलाव के संकेत, पढ़ें

Sat, 24 Oct 2026 09:46 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 09:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। दक्षिण- पूर्व और उससे सटे पूवी-मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर बने निम्म दाब के प्रभाव के कारण तीव्र होकर 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर तक 'गहन अवदाब' और 26 अक्टूबर तक 'चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है।
 

विज्ञापन
CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh 24 October 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। दक्षिण- पूर्व और उससे सटे पूवी-मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर बने निम्म दाब के प्रभाव के कारण तीव्र होकर 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर तक 'गहन अवदाब' और 26 अक्टूबर तक 'चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने और 28 व 29 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर भारी से बहुत बारी वर्षा होने की संभावना है। 24 से लेकर 29 तक का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन




दो दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर किसी भी इलाके में चेतावनी जारी नहीं की गई है। दो दिनों के बाद मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन




रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।  बीते शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहा। आसामन में धूप खिली रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 19.4, पेंड्रा रोड में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 16.0, अंबिकापुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 13.9  दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 20.0,दुर्ग में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम  20.0 और राजनांदगांव में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 21.0 दर्ज किया गया।  




जानें कैसा रहेगा सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर किसी भी इलाके में चेतावनी जारी नहीं की गई है। 



24 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के संकेत
अगले तीन दिनों में प्रदेश  में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। 24 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम ड्राई रहने के संकेत हैं। आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed