फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather cleared in Chhattisgarh, effect moisture and winds is over

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में साफ हुआ मौसम, नमी हवाओं का असर खत्म, 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है पारा

Fri, 22 Mar 2024 11:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 11:17 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। अब फिर से तापमान में वृद्धि होगी। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आगामी पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में आ रही नमी हवाओं का असर खत्म हो गया है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather cleared in Chhattisgarh, effect moisture and winds is over
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। अब फिर से तापमान में वृद्धि होगी। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आगामी पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में आ रही नमी हवाओं का असर खत्म हो गया है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। हीं आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मनोरा, पेंड्रा और धरमजयगढ़ कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35. डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed