फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Today clouds will rain with thunder and lightning in Chhattisgarh, strong winds will blow

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बरसेंगे बदरा, चलेगी तेज हवाएं, लगातार गिर रहा पारा

Fri, 21 Jun 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 21 Jun 2024 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों बादल छाए रहने और बारिश होने की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही कई जिलों में बारिश भी हो रही है।

विज्ञापन
CG Weather News: Today clouds will rain with thunder and lightning in Chhattisgarh, strong winds will blow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों बादल छाए रहने और बारिश होने की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही कई जिलों में बारिश भी हो रही है। आने वाले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ तेज अंधड़ और बारिश के आसार हैं। इन दिनों लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि दोपहर के समय लोग उमस से परेशान हो रहे हैं। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक तीव्र गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊपर स्थित है। सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आज शुक्रवार को प्रदेश के अनेक जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना नहीं है। हालांकि सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की गतिविधियां जारी रहने से तापमान में हल्की गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 35.6, बिलासपुर में 32, पेंड्रा रोड में 33, अंबिकापुर में 33.8,जगदलपुर में 31.6 और दुर्ग में 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो कि बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed