फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: today Chances rain in Chhattisgarh; Weather patterns will change on April 15

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार; 15 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा पारा

Sat, 13 Apr 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Apr 2024 10:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी वातावरण ठंडा रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: today Chances rain in Chhattisgarh; Weather patterns will change on April 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी वातावरण ठंडा रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार,प्रदेश में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। यानि कि आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल को एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ  बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी हवाओं को आगमन जारी है। इसके प्रभाव से एक-दो दिन और बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। बादल साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते एक सप्ताह की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बौछारें पड़ी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed