{"_id":"661a12b0ab6e50421b0d0da6","slug":"cg-weather-news-today-chances-rain-in-chhattisgarh-weather-patterns-will-change-on-april-15-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार; 15 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार; 15 अप्रैल को बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा पारा
Sat, 13 Apr 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:36 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी वातावरण ठंडा रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों बाद मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी वातावरण ठंडा रहेगा। आज शनिवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार,प्रदेश में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। यानि कि आगामी 15 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 14 अप्रैल को एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी हवाओं को आगमन जारी है। इसके प्रभाव से एक-दो दिन और बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। बादल साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते एक सप्ताह की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बौछारें पड़ी हैं।
विज्ञापन