{"_id":"6528de01d9bf58b474023227","slug":"cg-weather-news-there-will-be-no-change-in-temperature-in-cg-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, शुष्क रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, शुष्क रहेगा मौसम
Fri, 13 Oct 2023 11:35 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:35 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिनों से प्रदेश लगातार गर्मी बढ़ रही है। उमस से लोग काफी परेशान हैं। बीते गुरुवार को इससे राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। बीते दिनों से प्रदेश लगातार गर्मी बढ़ रही है। उमस से लोग काफी परेशान हैं। बीते गुरुवार को इससे राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश में गुरुवार दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आया और जमकर बदरा बरसे। इससे लोगों की उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इन चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिनों गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई है। गुरुवार दोपहर रायपुर में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। इससे निचले स्तर पर जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों समेत गड्ढों में पानी भर गया। इसके साथ ही रात का मौसम खुशनुमा रहा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। राजधानी रायपुर में बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन