फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: There is a possibility of good rain in Chhattisgarh from today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज से अच्छी बारिश के आसार, इन संभागों में जमकर बरसेंगे बादल, जानें...

Tue, 06 Aug 2024 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Aug 2024 10:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद मंगलवार को एक बार फिर मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: There is a possibility of good rain in Chhattisgarh from today
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद मंगलवार को एक बार फिर मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। अब पूरे अगस्त बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन

बीते दिनों सोमवार को मानसून सामान्य रहा। रविवार और सोमवार को बारिश थम सी गई थी। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। रायपुर में धूप निकाने की वजह से उमस बढ़ी, लेकिन रात के समय मानसून की वजह से ठंड लगने लगी। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कई जिलों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed