{"_id":"664446f32b82a820780d5983","slug":"cg-weather-news-temperature-will-increase-in-4-divisions-of-chhattisgarh-chances-of-drizzle-in-bastar-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में बढ़ेगा तापमान, बस्तर में बूंदाबांदी के आसार,पारा 43 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में बढ़ेगा तापमान, बस्तर में बूंदाबांदी के आसार,पारा 43 डिग्री के पार
Wed, 15 May 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 May 2024 10:54 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बस्तर संभाग में आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं एक बार फिर पारा 43 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवती परिसंचरण पश्चिम विदर्भ और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल सकता है। कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह सबसे गर्म जिला रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस सोनहत में दर्ज किया गया है। बीते दिनों सोनहत में बारिश हुई। इसके प्रभाव से वहां दिन का तापमान कम हो गया। प्रदेश के रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद जिला में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है।