फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Temperature reached 33 degrees in Chhattisgarh, cold decreased due to increase in mercury

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 33 डिग्री तक पहुंचा तापमान, पारा बढ़ने से ठंड में आई कमी, आज साफ रहेगा मौसम

Tue, 06 Feb 2024 11:14 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Feb 2024 11:14 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड में कमी आई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक जा पहुंचा है।

विज्ञापन
CG Weather News: Temperature reached 33 degrees in Chhattisgarh, cold decreased due to increase in mercury
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड में कमी आई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक जा पहुंचा है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। बीते दिनों सोमवार को सबसे ठंड इलाका नारायणपुर रहा। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके वजह से ठंड में कमी आई है। हालांकि की उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से ठंड बनी हुई है। प्रदेश में सुबह से ही धूप खिली हुई है। धूप रहने की वजह से दिन की ठंड भी कम हो गई है। ग्रामीण और शहरी आउटर इलाकों में रात के समय ठंड लग रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तरी और मध्यम भागों में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले तीन दिनों में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के बाकी शेष भागों में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में ठंड इलाका नारायणपुर रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बस्तर में 33.2, रायपुर में 33,दंतेवाड़ा में 32.9, राजनांदगांव में 32.5 और कांकेर में 32.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 


आज मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं ग्रामीण इलाकों और राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों यहां 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed