फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: raining well in capital Raipur since morning

CG Weather News: राजधानी रायपुर में सुबह से हो रही अच्छी बारिश, प्रदेश के पांचों संभाग में दिन भर बरसेंगे बादल

Fri, 26 Jul 2024 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Jul 2024 10:48 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में  झमाझम बारिश हो रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
CG Weather News: raining well in capital Raipur since morning
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में  झमाझम बारिश हो रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज शुक्रवार को मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, केसीजी, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसीबी, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्के बादलों से बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा सरगुजा और बस्तर संभाग के जशपुर, सूरजपुर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 487.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से दो प्रतिशत कम है। प्रदेश के सरगुजा, रायपुर और बीजापुर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। सर्वाधिक बारिश बीजापुर में हुई है यहां 1096.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 95% ज्यादा है। सबसे कम सरगुजा में 213 में बारिश हुई, जो सामान्य से 60% कम है। वहीं रायपुर जिले में 412.8 में बारिश हुई जो सामान्य से चार प्रतिशत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed