{"_id":"662ddeb535653efaeb09f63b","slug":"cg-weather-news-meteorological-department-issues-yellow-alert-chances-of-thunderstorm-with-heavy-rain-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: रायपुर-बिलासपुर समेत चार संभाग के लिए मौसम विभाग का अलर्ट; तेज बारिश के साथ आंधी चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: रायपुर-बिलासपुर समेत चार संभाग के लिए मौसम विभाग का अलर्ट; तेज बारिश के साथ आंधी चलने के आसार
Sun, 28 Apr 2024 10:59 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:59 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में आंधी चलने की संभावना है। सुबह तेज धूप के बाद अब बादल छा गए हैं। इससे उमस भी बढ़ने लगी है। साथ ही बारिश होने की संभावना बनी हुई है। तापमान में अगले दो दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलवा हुआ है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, एमएमएसी, केसीजी, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद, जांजगीर, बलौदा-बाजार, जशपुर, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कबीरधाम, मुंगेली में अगले 3 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश की संभावना
रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।