{"_id":"6624a2e362d8eb487c062013","slug":"cg-weather-news-mercury-crosses-40-degrees-in-five-districts-chances-of-rain-with-thunder-today-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; आज गरज चमक के साथ बारिश के आसार
Sun, 21 Apr 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:53 AM IST
सार
दक्षिण छत्तीसगढ़ में निचले स्तर पर नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है। नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री से पार हो चुका है। गर्म हवाएं चल रही है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। इस बीच एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आगामी दो दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में निचले स्तर पर नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है। नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। लोगों को इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में 42.2 डिग्री, माना एरपोर्ट में 41.4, बिलासपुर में 42,अंबिकापुर में 40.2, दुर्ग में 42.8 और राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा अधितम तापमान रहा।
विज्ञापन