फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Light rain expected in many areas of Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार, चार दिनों बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Fri, 24 Nov 2023 11:09 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में कुछ दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
CG Weather News: Light rain expected in many areas of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Weather News:  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में कुछ दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। 
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग, कोंडागांव, डोंगरगढ़ जिले में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेशभर में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा। आज राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां के अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed