{"_id":"64b633585aa92cb5990ae833","slug":"cg-weather-news-good-rain-chance-today-18-july-raipur-chhattisgarh-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा: वज्रपात की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा: वज्रपात की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tue, 18 Jul 2023 12:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने का संकेत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने का संकेत है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कई इलाकों में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बस्तर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बीते दिनों सोमवार को दिनभर जमकर बारिश हुई है। इससे कई बस्तियों और सड़कों में जल भराव की स्थिति बन गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में आज मंगलवार को बदल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज चमक के साथ बारिश होने की आसार है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात परिसंचरण दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक हवा का सियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
अति भारी बारिश और वज्रपात होने की अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कल के लिए प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात होने की अलर्ट जारी किया है। रायपुर शहर में बादल छाए हुए रहेंगे। इसके साथ ही गरज चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां की अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है