{"_id":"662c8975a453d6a1eb0b5757","slug":"cg-weather-news-cloudy-conditions-prevail-in-chhattisgarh-light-rain-expected-temperature-crosses-40-degree-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश के आसार, 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश के आसार, 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार
Sat, 27 Apr 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:43 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने से उमस बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने से उमस बढ़ने लगी है। तापमान में अगले तीन दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं है। सबसे गर्म दुर्ग रहा है। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलवा हुआ है। आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आज शनिवार को प्रदेश में मौसम का खुशनुमा है। बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।