फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Chance of rain today in four divisions of Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के चार संभागों में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; इन जिलों में चलेगी अंधड़

Fri, 17 May 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 May 2024 10:47 AM IST
सार

CG Weather News: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप फिर बादल छा रहे हैं। साथ ही शाम के समय बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। वहीं रायपुर के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है।

विज्ञापन
CG Weather News: Chance of rain today in four divisions of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप फिर बादल छा रहे हैं। साथ ही शाम के समय बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। वहीं रायपुर के कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। साथ ही प्रदेश के सात जिलों के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म जिला कोरबा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 48 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश में वातावरण ठंडा हो गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। साथ ही इन संभागों के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। समुद्र तल से आ रही नमी हवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहे या फिर बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म कोरबा जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 39.7, माना एयरपोर्ट में 39.5, बिलासपुर में 39.6, पेंड्रा रोड में 38.2, अंबिकापुर में 38, जगदलपुर में 34.4, दुर्ग में 40.6 और राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed