फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather: Chances of rain in these districts of three divisions of Chhattisgarh

CG Weather: छत्तीसगढ़ के तीन संभागों के इन जिलों में बारिश के आसार,मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Fri, 24 May 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 May 2024 10:54 AM IST
सार

आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
CG Weather: Chances of rain in these districts of three divisions of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे आगामी तीन दिनों तक भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में अगले 3 घंटों तक मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। साथ ही अगले 3 घंटों तक नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ और जशपुर जिलों में सतही हवाओं, बिजली और बारिश के साथ हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र से आ रही नमी और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय तेज धूप फिर बादल छाए रहने और शाम के समय बारिश की संभावना बन रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में गुरुवार को सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed