{"_id":"6a604ebe6f9db87b93087522","slug":"cg-weather-alert-heavy-rain-and-winds-up-to-60-kmph-warning-issued-for-several-districts-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Alert: तेज बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों के लिए चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Alert: तेज बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों के लिए चेतावनी
Wed, 22 Jul 2026 10:32 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:32 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में मानसूनी गतिविधियां तेज बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मद्देनजर कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश का असर अधिक देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में बिलासपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धमतरी जिले में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बांधों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई स्थानों पर पानी भरने की स्थिति बनने के बाद प्रशासन ने संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायगढ़ में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पेंड्रा में 12 सेंटीमीटर, पुसौर और तमनार में 10-10 सेंटीमीटर, बरपाली में 9 सेंटीमीटर तथा सारंगढ़, रामचंद्रपुर, मालखरौदा, अकलतरा, बलौदा और धाभरा सहित कई इलाकों में 7 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अनेक अन्य जिलों में भी 3 से 6 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मानसून द्रोणिका, मध्यप्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय ऊपरी हवा के सिस्टम तथा छत्तीसगढ़ से गुजर रही द्रोणिका के संयुक्त प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
इसी को देखते हुए बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए तेज हवा और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य जिलों में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट भी प्रभावी रहेगा।