{"_id":"65c5d3970695516bd60fc5d1","slug":"cg-vishnu-government-first-budget-cm-sai-said-chhattisgarh-will-improve-today-and-tomorrow-because-this-bu-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: विष्णु सरकार का पहला बजट; CM साय ने कहा- संवरेगा छत्तीसगढ़ का आज और कल, क्योंकि यह है अमृतकाल का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: विष्णु सरकार का पहला बजट; CM साय ने कहा- संवरेगा छत्तीसगढ़ का आज और कल, क्योंकि यह है अमृतकाल का बजट
Fri, 09 Feb 2024 12:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज पेश किया जाएगा, विष्णु सरकार का पहला बजट, छत्तीसगढ़ के अमृतकाल की नींव का बजट।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार आज शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज पेश किया जाएगा, विष्णु सरकार का पहला बजट, छत्तीसगढ़ के अमृतकाल की नींव का बजट।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा संवरेगा छत्तीसगढ़ का आज और कल, क्योंकि यह है अमृतकाल का बजट। इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को नई सरकार का पहला बजट प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की नींव का पहला पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ सरकार के, प्रदेश के हर तबके की तरक्की के इरादे को और मजबूती देगा।
विज्ञापन