फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Surrender is only an event of  Sai government said congress leader Sushil Anand Shukla

'आत्मसमर्पण केवल साय सरकार का इवेंट': सुशीलआनंद बोले- भूपेश सरकार के विश्वास और विकास से पीछे हटा नक्सलवाद

Fri, 17 Oct 2025 06:00 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 06:00 AM IST
सार

नक्सलवाद के पीछे हटने और नक्सलियों के समर्पण के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियां कारगर रही हैं।

विज्ञापन
CG:  Surrender is only an event of  Sai government said congress leader Sushil Anand Shukla
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नक्सलवाद के पीछे हटने और नक्सलियों के समर्पण के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियां कारगर रही हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो विश्वास, विकास, सुरक्षा का मूलमंत्र लेकर नक्सलवाद पर काम किया था। सुदूर बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कें बनवाई और सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किया, बस्तर में शिक्षा और रोजगार के साधन जुटाये। उससे बस्तर की जनता का भरोसा सुरक्षा बलों के प्रति बढ़ा। सुरक्षा बल बस्तर में कांग्रेस सरकार के समय ही नक्सलवाद पर 65 प्रतिशत तक काबू पा चुके थे। यह बात 2021 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकार किया था कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद 65 प्रतिशत तक कम हो गया है। ये बातें प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहीं।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि नक्सलवाद बस्तर संभाग में केवल 40 किमी तक सिमट गया था। वर्तमान सरकार तो नक्सलवाद नियंत्रण पर केवल बयानबाजी करती है। जगलपुर में नक्सलियों का सेरेंडर केवल सरकार का प्रोपोगंडा इवेंट है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ माह से सरकार आंकड़े जारी करके दावा करती है कि इतने संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन सरकार समर्पित नक्सलियों का विस्तृत ब्यौरा नहीं जारी कर पाती। सरकार समर्पित नक्सलियों का ब्यौरा जारी करने में परहेज क्यों करती है? जब उनका फोटो सार्वजनिक किया जा सकता है फिर वे किन वारदातों में शामिल थे? कितने अपराध उनके ऊपर दर्ज है तथा समर्पण के समय उन्होंने कौन-कौन से हथियार पुलिस के पास जमा कराये सरकार यह भी सार्वजनिक करे?
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के सामने कल ही 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, उसके बाद अचानक छत्तीसगढ़ सरकार को भी याद आया कि हमें भी समर्पण का इवेंट महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर करना चाहिये। यह सरकार का प्रचार पाने का तरीका है। सरकार नक्सलियों के समर्पण का इवेंट करती है और नक्सली हर दूसरे दिन कोई न कोई घटना कर देते है। दो दिन पहले ही एक भाजपा नेता की हत्या कर दिया गया। सरकार के हर समर्पण के दावे के बीच बस्तर से शिक्षा दूतो की हत्याओं की खबरे आ जाती है। सुकमा में एक ग्रामीण की नक्सलियों ने मुखबिर बताकर घर में घुस कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि नक्सलवाद जैसे संवेदनशील मामले पर सरकार गंभीरता दिखाये केवल मीडिया इवेंट और कोरी बयानबाजी करने के ठोस और सकारात्मक पहले करे ताकि विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूलमंत्र को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो सार्थक माहौल बस्तर में तैयार किया था वह फलीभूत हो सके और छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed