{"_id":"684fd11408b31e2381065406","slug":"cg-sports-news-bcci-vice-president-rajeev-shukla-met-chief-minister-vishnudeo-sai-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Sports News: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Sports News: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Mon, 16 Jun 2025 01:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:39 PM IST
सार
CG Sports News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की।
विज्ञापन
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की मुख्यमंत्री साय से मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Sports News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन