फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Singer Nitin dubey filed a case against car company, Consumer Commission issued notice, know what is matt

CG: सिंगर नितिन ने कार कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया केस, उपभोक्ता आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला

Tue, 11 Jul 2023 08:28 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 08:28 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे ने कार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
CG Singer Nitin dubey filed a case against car company, Consumer Commission issued notice, know what is matt
कार खरीदते नितिन दुबे (FILE PHOTO) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे ने एक कार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। कार कंपनी की ओर से अपने सर्विस सेवा में कमी करने, लापरवाही और उदासीनता बरतने पर उपभोक्ता/क्रेता नितिन दुबे केस दर्ज कराया है। सेवा और सर्विस में लापरवाही सामने आने पर कंपनी ने कोई कार्रवाई न कर कार को अपने अधिकृत सर्विस सेन्टर कोरबा में खड़ी कर उपभोक्ता/क्रेता नितिन दुबे को आर्थिक और मानसिक रूप से क्षति पहुंचाई है। 

विज्ञापन


मामले में न्याय पाने के लिए कार कंपनी किआ मोटर व्हीकल के अधिकृत डीलर एवं सर्विस सेन्टर के विरुद्ध उपभोक्ता आयोग रायगढ़ में मामला दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता जेएस ठाकुर ने उपभोक्ता आयोग रायगढ़ में प्रकरण क्रमांक CC/23/24 पंजीबद्ध कर कंपनी, उसके अधिकृत डिलर एवं सर्विस सेन्टर को नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में उपभोक्ता आयोग रायगढ़ में मामला लंबित है। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला
गायक दुबे ने अपने कार्यक्रम में आने-जाने के लिए किआ केरेन्स प्रेस्टीज 1.5 पेट्रोल वेरियन्ट कार 11,50000 में खरीदी थी। कम्पनी के अधिकृत विक्रेता मौसाजी मोटोकार्प प्रालि ट्रांसपोर्ट नगर जिला बिलासपुर से 10 मार्च 2022 को खरीदी थी। वाहन के क्रय करते समय कम्पनी और अधिकृत विक्रेता की ओर से उपभोक्ता दुबे को जानकारी दी गई कि एक साल के भीतर वाहन में कोई भी खराबी आने पर उसे कंपनी की ओर से निशुल्क खराब हुए पार्ट्स को बदलकर, मरम्मत कर और रिेपेयरिंग न होने की स्थिति में बार-बार खराब होने पर उक्त वाहन के बदले नई कार देने के लिए गारंटी कार्ड भी दिया गया था। उक्त वारंटी अवधि के दौरान इंजन से खराबी आने लगी। जिसे कम्पनी के अधिकृत सर्विस सेन्टर में ले जाकर बार-बार मरम्मत कराये जाने पर भी वह पूरी तरही से ठीक नहीं हुआ। कम्पनी के अधिकृत मैकेनिकों की ओर से कार में आई खराबी को स्थाई तौर पर ठीक न होने की जानकारी दिये जाने पर दुबे ने नियम और सेवा शर्तों के तहत दूसरी वाहन देने के लिए कई बार मौखिक एवं लिखित तौर पर आवेदन दिया गया। अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस जारी कर निवेदन भी किया गया लेकिन कंपनी अपनी सेवा में लापरवाही और उदासीनता बरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गाढ़ी कमाई लगाकर खरीदी थी कार
उन्होंने कहा कि मेहनत की गाढ़ी कमाई लगाकर बड़े उम्मीद से कार खरीदी थी, लेकिन महज कुछ महीने में ही कार में बार -बार खराबी आने से वो बेहद निराश और मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। ऐसे मामले में लोग जागरूक हो सके और खुद के अधिकार और न्याय प्राप्त करने के लिए कोर्ट जा सके। इसलिए उन्होंने ये मुकदमा दर्ज किया है। 

छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे ने कार कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed