{"_id":"65705a598d8ad488bd004415","slug":"cg-raman-singh-warned-illegal-officials-said-government-has-changed-now-work-in-interest-of-cg-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: रमन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई, अब करना पड़ेगा छत्तीसगढ़ के हित में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: रमन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई, अब करना पड़ेगा छत्तीसगढ़ के हित में काम
Wed, 06 Dec 2023 04:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:56 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है अब भ्रष्टाचार अधिकारियों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता के लिए काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
डॉ रमन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्ता हासिल कर ली है। इसके बाद प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट लिखा है। उन्होंने इसमें लिखा है कि सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं। जो की पूर्णतः अनुचित है
विज्ञापन
डॉ रमन सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ अधिकारी वित्तीय समेत अन्य विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों को 3 तारीख की बैक डेट अंकित कर बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है अब भ्रष्टाचार अधिकारियों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता के लिए काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पिछले धान के बोनस बकाया पर रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में सभी वर्गों के हित में वादा किया है और भाजपा की सरकार उन सभी को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगी। बीते दिनों एक्स पर चेतावनी देते हुए लिखा कहा कि अधिकारी को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नहीं सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन