फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Spokesperson Kedar Gupta taunt on Congress, says - last time for Congress

'कांग्रेसियों से बच जाइए राधिका जी': छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव का सुशासन है, केदार बोले- कांग्रेस का अंतिम समय

Wed, 01 May 2024 05:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 01 May 2024 05:21 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि महिलाओं की सम्मान करेंगे। महालक्ष्मी योजना लेंगे, जो अपने घर-परिवार में 40 साल से कांग्रेस पार्टी में सेवाएं दे रही है, उनका तो सम्मान कर लो।

विज्ञापन
CG Politics: Spokesperson Kedar Gupta taunt on Congress, says - last time for Congress
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और प्रदेश के स्थानीय नेता और प्रवक्ताओं के बीच विवाद को लेकर केदार गुप्ता ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा सालिन हैं, सभ्य हैं, राजनीतिक विषयों को अपने हिसाब से रखती हैं। पर पता नहीं कांग्रेसियों को क्या हो गया। एक सभ्य महिला को, जो उनकी राष्ट्रीय नेत्री हैं। कांग्रेस की राजीव भवन में उन्हें कहता है गेट आउट, राधिका रोने लगती है। फोन में शिकायत करती है। पार्टी से इस्तीफा देने की बात कहती है। और कांग्रेस कहती है कि महिलाओं की सम्मान करेंगे। महालक्ष्मी योजना लेंगे, जो अपने घर-परिवार में 40 साल से कांग्रेस पार्टी में सेवाएं दे रही है, उनका तो सम्मान कर लो। 

विज्ञापन


प्रवक्ता गुप्ता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो घोषणाएं की है, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन उसको तो दे देते। पांच साल की सरकार में वह नहीं दे पाए। और महालक्ष्मी योजना के बाद अब राधिका खेड़ा अपमान ये तो कही से मेच नहीं खा रहा है। राधिका खेड़ा के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दुखी जाहिर की है। कौशल्या मां की धरती पर एक महिला का अपमान हुआ है। हम राधिका खेड़ा जी से आग्रह करते हैं, निवेदन करते हैं कि राजनीतिक रूप से आप कांग्रेसियों से बच जाइए। बाकी यहां पर मोदी की गारंटी और विष्णु देव का सुशासन है। आपको कुछ नहीं होगा। हम सब आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि एक राजनीति की मुद्दों पर हमारे विचार अलग हो सकते हैं। अगर महिला के रूप में आप पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी होती है। आपसे दुर्व्यवहार होता है, तो भारतीय जनता पार्टी इसके लिए आपके साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेसियों के विवाद को लेकर कहा कि राधिका खेड़ा बहुत दुखी हैं। शायद कोई अपराधिक प्रकरण हो सकता है। आगे क्या है यह हम नहीं जानते, लेकिन राधिका  खम्हारडीह थाने में जा रहे हैं, या जा चुकी हैं। ऐसे सुनने में आया है। उन्होंने कहा कि बात आगे तक बढ़ी है उनके भाई पवन खेड़ा भी यहां आ रहे हैं। मैं उनको इस बात से सुनिश्चित करना चाहता हूं यहां विष्णुदेव साय का सुशासन और मोदी की गारंटी है। आप सुरक्षित हैं, लेकीन अपने स्वाभिमान और सम्मान को कांग्रेसियों से बचाए। उन्होंने कहा कि सनातन की अपमान करने वाले ऐसे गलतियां करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि हमारे शास्त्रों में उल्लेख है यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रिया। जहां पर नारियों की पूजा होती है, वहां देवता आते हैं। जहां नारी का अपमान होता है, वहां सब फल पुण्य भी नष्ट हो जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि अब कांग्रेस पार्टी की अंतिम समय चल रहा है। कांग्रेस भवन के अंदर की घटना है। आंसू बह रहे हैं। कांग्रेस को अब भगवान भी नहीं बचा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed