फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Kiransinghdeo said- Congress become irrelevant in country

CG Politics: दिल्ली में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर बोले किरणदेव- देश में अप्रासंगिक हो गई है कांग्रेस

Sun, 09 Feb 2025 03:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 03:48 PM IST
सार

CG Politics: दिल्ली में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG Politics: Kiransinghdeo said- Congress become irrelevant in country
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: दिल्ली में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और निजी स्वार्थ की नींव पर खड़ी पार्टियां जनता के बीच अस्वीकार्य हो गई हैं। कांग्रेस दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अप्रसांगिक हो गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि जहां पीएम मोदी देश के मान-सम्मान को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता और राहुल गांधी भारत की छवि को विदेशों में धूमिल करने में जुटे हैं और देश में भारतीय लोकतंत्र और संविधान के नाम दुष्प्रचार और प्रोपोगंडा फैलाने में लगे हुए थे। जिसे दिल्ली की जनता ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भी नाकार दिया है। अब कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों के किसी भी दुष्प्रचार और झूठे वादों के झांसे में किसी भी राज्य की जनता नहीं आने वाली है। जहां भी कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों की सरकारें आती हैं, वहां सिर्फ देश को लूटने का काम करती हैं। इनकी देश विरोधी मानसिकता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दूषित सोच को देश की जनता समझ चुकी है। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में मोदी के सपनों और उनके गारंटी की प्रचंड लहर चल रही है। दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर भरोसा करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन


सिंहदेव ने दिल्ली में भाजपा की रिकार्ड जीत और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने जा रही है। मोदी की गारंटी पर दिल्लीवासियों ने भरोसा जताते हुए आपदा बन चुकी भ्रष्टाचार में संल्पित आम आदमी पार्टी को नाकार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प और लक्ष्य के साथ देशवासी अब एकजूट हो गए हैं। इसका प्रमाण है कि दिल्ली में भाजपा की बड़ी और प्रचंड जीत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed