{"_id":"657d91ec730e789755052e06","slug":"cg-politics-former-mla-expelled-from-party-came-to-meet-the-congress-high-command-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचे पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक, कुछ नेताओं के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचे पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक, कुछ नेताओं के खिलाफ की शिकायत
Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
सार
CG Politics: पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में हार को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं की शिकायत भी की।
विज्ञापन
कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचे पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के नेता एक दूसरे के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में हार को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं की शिकायत भी की।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हुए पूर्व विधायक विनय जयसवाल ने दिल्ली पहुंचकर जिम्मेदार नेताओं की शिकायत वेणुगोपाल से की। दिल्ली जाने से पहले विनय जायसवाल के घर में सभी टिकट काटे गए विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक को गोपनीय रखा गया था। सूत्रों के अनुसार, बैठक में चुनावी हार को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही जिम्मेदार नेताओं पर चर्चा की। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
कांग्रेस पूर्व विधायक विनय जयसवाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात कर हमने अपनी बात रख दी है। इस दौरान उन्होंने जिन 22 नेताओं की टिकट कटी थी, उनसे मुलाकात करने की बात कही है। इसके साथ ही टिकट काटे गए विधायकों से एक-एक कर चर्चा करने की बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस के दो पूर्व विधायक को पार्टी से निष्कासित का दिया गया है। पूर्व विधायक विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी पार्टी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये सभी पार्टी के खिलाफ बयान-बाजी कर रहे थे।