फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Former MLA expelled from party came to meet the Congress high command

CG Politics: कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचे पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक, कुछ नेताओं के खिलाफ की शिकायत

Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

CG Politics: पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में हार को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं की शिकायत भी की।

विज्ञापन
CG Politics: Former MLA expelled from party came to meet the Congress high command
कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचे पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के नेता एक दूसरे के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं पार्टी से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में हार को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही पार्टी के नेताओं की शिकायत भी की। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हुए पूर्व विधायक विनय जयसवाल ने दिल्ली पहुंचकर जिम्मेदार नेताओं की शिकायत वेणुगोपाल से की। दिल्ली जाने से पहले विनय जायसवाल के घर में सभी टिकट काटे गए विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक को गोपनीय रखा गया था। सूत्रों के अनुसार, बैठक में चुनावी हार को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही जिम्मेदार नेताओं पर चर्चा की। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पूर्व विधायक विनय जयसवाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात कर हमने अपनी बात रख दी है। इस दौरान उन्होंने जिन 22 नेताओं की टिकट कटी थी, उनसे मुलाकात करने की बात कही है। इसके साथ ही टिकट काटे गए विधायकों से एक-एक कर चर्चा करने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के दो पूर्व विधायक को पार्टी से निष्कासित का दिया गया है। पूर्व विधायक विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भी पार्टी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये सभी पार्टी के खिलाफ बयान-बाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed