फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Former CM Baghel targets BJP ; Bhupesh said – Double trouble in double engine government

CG Politics: पूर्व CM बघेल महंगाई को लेकर भाजपा पर साधा निशाना; भूपेश बोले- डबल इंजन की सरकार में डबल परेशानी

Wed, 24 Apr 2024 03:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Apr 2024 03:02 PM IST
सार

राजनांदगांव लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये डबल इंजन की डबल ट्रबल इंजन सरकार है यानी दोहरी परेशानी देने वाली सरकार।

विज्ञापन
CG Politics: Former CM Baghel targets BJP ; Bhupesh said – Double trouble in double engine government
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। अपने दौरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।  प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेता डबल इंजन की सरकार की बातें करते हैं लेकिन सच यह है कि एक ओर एक इंजन लगातार महंगाई बढ़ा रहा है और दूसरा इंजन कांग्रेस सरकार की ओर से महंगाई से राहत दिलाने के लिए जो सुविधाएं मिली थीं, उसमें कटौती कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये डबल इंजन की डबल ट्रबल इंजन सरकार है यानी दोहरी परेशानी देने वाली सरकार।

विज्ञापन


भूपेश बघेल भाजपा सरकार की नीतियों और वादाखिलाफ़ियों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब, आदिवासी और महिला विरोधी है, एक ओर कांग्रेस जहां गरीबों, आदिवासियों, महिलाओं और मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है तो वहीं भाजपा गरीब को और गरीब बना रही है। उनसे सुविधाएं छीन रही है। 
विज्ञापन


भूपेश बघेल ने कहा कि 2014 में भाजपा ने नारा दिया था, "बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार" लेकिन आज 10 सालों बाद महंगाई दोगुनी से भी अधिक हो गई है, बढ़ी हुई महंगाई की सबसे अधिक मार घर में सबके भोजन का प्रबंध करने वाली माताओं-बहनों पर पड़ी है और अब तो भाजपा सरकार ने राशनकार्ड के चावल में भी कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मजदूरों को मिलने वाले सालाना सात हजार का भी कोई अता-पता नहीं, महुआ की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी अब बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर मानव मंदिर चौक पहुंचे भूपेश
अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर शहर के मानव मंदिर चौक पर भूपेश बघेल पहुंचे। जहां स्थानीय नेताओं और जनता के साथ वहां खड़े होकर हनुमान जयंती शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी का गदा लहराते हुए बजरंग बली की जयकार का नारा लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed