फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Congress took major action against Brihaspat and Vinay Jaiswal

CG Politics: कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल पर की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर

Thu, 14 Dec 2023 06:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 Dec 2023 06:50 PM IST
सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की हार के बाद दोनों ने पार्टी के नेताओं के ऊपर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
CG Politics: Congress took major action against Brihaspat and Vinay Jaiswal
कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की हार के बाद दोनों ने पार्टी के नेताओं के ऊपर आरोप लगाए थे। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद अब उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

विज्ञापन




कांग्रेस के करारी हार के बाद नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे थे। इसके साथ ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के ऊपर आरोप लगा रहे थे। इस पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं उनसे तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। 
विज्ञापन




बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद विनय जायसवाल ने सचिव छत्तीसगढ़ भारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी ने इन पर एक्शन लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed