{"_id":"657aede0fa9dfd37e8007ef9","slug":"cg-politics-congress-action-against-jaisingh-agrawal-issued-show-cause-notice-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: कांग्रेस ने जारी किया जयसिंह अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: कांग्रेस ने जारी किया जयसिंह अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब
Thu, 14 Dec 2023 05:29 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:29 PM IST
सार
CG Politics: कांग्रेस के नेता हो या पूर्व विधयक पार्टी के खिलाफ बयान बाजी करने वालों पर पार्टी ने एक्शन लिया है। उन्हें कारण बातों नोटिस जारी किया गया है। इसी क्रम में पार्टी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली। इसके बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गया है। कांग्रेस के नेता हो या पूर्व विधयक पार्टी के खिलाफ बयान बाजी करने वालों पर पार्टी ने एक्शन लिया है। उन्हें कारण बातों नोटिस जारी किया गया है। इसी क्रम में पार्टी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कांग्रेस की हार के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। जयसिंह अग्रवाल के इस बयान के बाद उन्हें कारण बातों नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसपर पार्टी ने बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी ने तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने परिणाम आने से पहले ही कई कांग्रेसी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है। इसके साथ ही कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है।
विज्ञापन