{"_id":"6624b5998abc7b7e9d077440","slug":"cg-politics-bjp-released-poster-regarding-priyanka-gandhi-visit-to-chhattisgarh-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी ने जारी किया पोस्टर; गुलाब की जगह दिखाया कांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी ने जारी किया पोस्टर; गुलाब की जगह दिखाया कांटे
Sun, 21 Apr 2024 12:14 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:14 PM IST
सार
भाजपा ने एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस-बीजेपी के बीच जमकर पोस्टर वार चल रहा है। पार्टियां एक-दूसरे के प्रत्याशियों का पोस्टर बनाकर तंज कस रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।
भाजपा के पोस्टर में प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह घोटाला को दिखाया गया है। बीजेपी की ओर से जारी पोस्टर में सड़कों पर शराब घोटाला और भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। साथ ही इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल से सवाल करते हुए दिखाया गया है। पिछली बार जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार में प्रियंका गांधी राज्य के दौरे पर आये थे, तो उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियों बिछाया गया था। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर हमला बोला है।
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी एक पोस्टर जारी कर भाजपा पर तंज कसा है। जारी पोस्टर में पार्क पर कंकाल को बैठाया गया है। साथ ही उस पर बीजेपी का गमछा पहनाया गया है। इस पर कांग्रेस ने कहा कि कागा सब तन खाइयो, चुन-चुन खाइयो मांस। दो नैना मत खाइयो। मोहे अच्छे दिन की आस।