फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: BJP parliamentary party meeting in Delhi, discussion on CM face, observers come to Raipur tomorro

CG Politics: दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक, सीएम फेस को लेकर चर्चा, कल रायपुर आ सकते हैं पर्यवेक्षक

Thu, 07 Dec 2023 01:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 07 Dec 2023 01:22 PM IST
सार

CG Politics: इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की जीत है। खबर ये भी है कि पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद कल शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
CG Politics: BJP parliamentary party meeting in Delhi, discussion on CM face, observers come to Raipur tomorro
दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक शुरू होने से पहले तीन राज्यों में मोदी की गारंटी पर जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की जीत है। खबर ये भी है कि पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद कल शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को सीएम चेहरे का इंतजार खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन


इस मामले में बीते बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई। वहीं विधानसभा में निर्वाचित हुए सांसदों ने दिल्ली पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिए हैं। सीएम के रेस में शामिल सांसद अरुण साव और सांसद गोमती साय ने अपना संसदीय का इस्तीफा दे दिया है। वहीं रेणुका सिंह ने गुरुवार को इस्तीफा देने की बात कही है। इस्तीफे के बाद इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है। 
विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चार सांसदों को मैदान में उतारा था, इनमें पत्थलगांव से गोमती साय, भरतपुर-सोहनात से रेणुका सिंह और लोरमी विधानसभा से अरुण साहू ने जीत हासिल की है। वहीं पाटन विधानसभा क्षेत्र से विजय बघेल को हर का सामना करना पड़ा। फिलहाल अरुण साव और गोमती साय ने अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed