फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: BJP cartoon war against Congress; Party under siege over controversial statements against PM Modi

CG Politics: भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ कार्टून वार; पीएम मोदी के खिलाफ दिए विवादित बयानों पर पार्टी को घेरा

Sat, 13 Apr 2024 01:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर वार जारी किया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए भड़काऊ और विवादित बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा है।

विज्ञापन
CG Politics: BJP cartoon war against Congress; Party under siege over controversial statements against PM Modi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव और नेताओं के दौरे को लेकर कांग्रेस-बीजेपी दोनों के बीच लगातार कार्टून वार जारी है। भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर वार जारी किया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए भड़काऊ और विवादित बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा है।
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कार्टून जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा को दिखाया गया है। इस पर कार्टून पर भाजपा बोगस मोहब्बत की दुकान, बोल रही अभद्रता की ज़ुबान कहते हुए दिखाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रत्याशी कवासी लखमा ने पीएम मोदी के खिलाफ भड़काऊ और विवादित बयान दिए थे। इन बयानों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है। साथ ही मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद भाजपा नेताओं ने महंत के निवास घेराव किया था। मामला बढ़ने के बाद महंत ने बयान पर सफाई भी दिए थे। वहीं कवासी लखमा के खिलाफ भाजपा ने भड़काऊ बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है। साथ ही थानों में भी एफआईआर की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed