{"_id":"6571d04479d1056aa7049a15","slug":"cg-politics-bhupesh-baghel-taunt-on-bjp-said-if-you-say-something-on-evm-they-feel-strongly-why-so-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, बोले- ईवीएम पर कुछ बोलो तो इनको जोर से मिर्ची लगती है; ऐसा क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, बोले- ईवीएम पर कुछ बोलो तो इनको जोर से मिर्ची लगती है; ऐसा क्यों?
Thu, 07 Dec 2023 07:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:33 PM IST
सार
CG Politics: भूपेश बघेल ने कहा कि "जैसे ही EVM के बारे में कुछ भी बोलो भाजपा को बड़ी जोर से मिर्ची लगती है। इतनी जोर से मिर्ची क्यों लगती है? कुछ न कुछ तो कारण होगा।"
विज्ञापन
निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की परिणाम तीन दिसंबर को सामने आया, जिसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस पर निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया, उसे हम स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समीक्षा होगा तब, पता चलेगा कि कहां-कहां गलती हुई। इस दौरान ईवीएम मशीनों पर उठ रहे सवालों पर भूपेश बघेल ने कहा कि "जैसे ही EVM के बारे में कुछ भी बोलो भाजपा को बड़ी जोर से मिर्ची लगती है। इतनी जोर से मिर्ची क्यों लगती है? कुछ न कुछ तो कारण होगा।"
विज्ञापन
बघेल ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। वहीं दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन की बैठक है। छत्तीसगढ़ के कोर कमेटी मेंबर के साथ बैठक होगी। सभी कमेटी मेंबर बैठक में शामिल होंगे। बैठक के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंहदेव, दीपक बैज, ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत कई नेता दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन