फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Before Lok Sabha elections, state president AAP resigned from party

CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले 'आप' को लगा बड़ा झटका; प्रदेशाध्यक्ष हुपेंडी समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

Tue, 16 Jan 2024 03:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

CG Politics: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में बड़ा झटक लगा है। आप के प्रदेशाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
CG Politics: Before Lok Sabha elections, state president AAP resigned from party
आप के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पार्टी से दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: लोकसभा चुनाव के लिए जहां सभी पार्टी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी में दरार देखने को मिली है। आज मंगलवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ आप ने विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत तो की, लेकिन एक सीट पर भी कब्जा नहीं जमा पायी। इस चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि विस चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष रहे कोमल हुपेंडी भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने कब्जा जमा नहीं पाए और हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
  1. प्रदेश अध्यक्ष- कोमल हुपेंडी
  2. प्रदेश उपाध्यक्ष- आनंद प्रकाश मिरी
  3. प्रदेश सचिव- विशाल केलकर
  4. प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग- रविंद्र सिंह ठाकुर
  5. प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग- धरम भार्गव 
  6. प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग- कमल कांत साहू
  7. प्रदेश अध्यक्ष एसटी विंग- बसंत कुजूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed