फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: PM Narendra Modi flagged off first Amrit Bharat Express passing through Chhattisgarh, see here timetable

CG: PM नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, देखें टाइम टेबल

Sat, 27 Sep 2025 03:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 03:57 PM IST
सार

CG News; Amrit Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ।

विज्ञापन
CG: PM Narendra Modi flagged off first Amrit Bharat Express passing through Chhattisgarh, see here timetable
PM नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली पहली अमृत भारत एक्प्रेस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News; Amrit Bharat Express: पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ब्रह्मपुर (ओडिशा) से इस ट्रेन को पीएम मोदी और उधना (गुजरात) से इस ट्रेन को रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाई। पांच अक्टूबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। फिलहाल, ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन ओडिशा से गुजरात तक सीधी लंबी दूरी की कनेक्टिविटी से तो जुडे़गी ही साथ ही पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के कई जिलों और शहरों को जोड़ेगी ।

विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक,  इस गाड़ी शुरू होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। रायपुर, दुर्ग क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के उधना और ओडिशा के ब्रम्हपुर तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी । इसके साथ ही यह गाड़ी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच यातायात और सामाजिक–सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करेगी । विशेष रूप से ओडिशा और गुजरात के बीच यह नई रेल सेवा यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी ।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस
यह ट्रेन किफायती किराए में आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा। उधना से शुरू होने वाली अमृत भारत ट्रेन का नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें स्टॉपेज
इस गाड़ी के वाणिज्यिक ठहराव बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड तथा पलासा स्टेशनों पर दिए गए हैं ।


पांच अक्टूबर 2025 नियमित चलेगी
ये ट्रेन नियमित रूप से पांच अक्टूबर 2025 से उधना से और 6 अक्टूबर 2025 से ब्रम्हपुर से चलेगी। 19021 उधना–ब्रम्हपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को प्रातः 07.10 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रम्हपुर पहुंचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर आगमन रात्रि 21.40 बजे प्रस्थान 21.45 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन रात्रि 23.53 बजे प्रस्थान 23.58 बजे तथा रायपुर स्टेशन पर आगमन मध्य रात्रि 00.35 बजे प्रस्थान 00.45 बजे होते हुए गंतव्य को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 19022 ब्रम्हपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को रात्रि 23.45 बजे ब्रम्हपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 08.45 बजे उधना पहुँचेगी । यह गाड़ी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 14.55 बजे प्रस्थान 15.05 बजे, दुर्ग स्टेशन पर आगमन 15.50 बजे प्रस्थान 15.55 बजे तथा गोंदिया स्टेशन पर आगमना 17.55 बजे प्रस्थान 18.00 बजे होते हुए गंतव्य को जाएगी ।

जानें इस ट्रेन की खासियत

  • ओडिशा से गुजरात तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय घटेगा।
  • खनिज, वस्त्र, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक एवं औद्योगिक गतिशीलता को प्रोत्साहन ।
  • आधुनिक एलएचबी कोचों से युक्त, आरामदायक यात्रा अनुभव जिसमें बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाएं होंगी ।
  • पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed