फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: PCC Chief Baij claims- India coalition government is being formed in state

CG: पीसीसी चीफ का दावा- देश में बन रही इंडिया गठबंधन की सरकार; दीपक बैज बोले- पांच माह में हांफ गई साय सरकार

Sun, 05 May 2024 03:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 May 2024 03:46 PM IST
सार

बीजेपी 10 साल की कोई उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया। 5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 
 

विज्ञापन
CG: PCC Chief Baij claims- India coalition government is being formed in state
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के पहले  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण क़े चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ के सात सीटों के सात मई को मतदान होना है। दो चरणों में 4 लोकसभा क्षेत्रों का मतदान हो चुका है। पीसीसी चीफ बैज ने दावा किया कि पहले दो चरणों के मतदान में छत्तीसगढ़ चार सीटों के साथ पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रति मतदान हुआ है। दीपक बैज ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के रूझान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये। उनके भाषणों का रूख बदल गया। वो अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया। 5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। इस चुनाव के प्रचार को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, महिलाएं देश में कांग्रेस की सरकार बनाने लामबंद है। किसान, मजदूर भी केंद्र में बदलाव के पक्षधर हो गये है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है। बैज ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रुपये देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को लगता है कि मोदी सरकार के रहते उनके हालात में सुधार नहीं होगा। कांग्रेस किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देगी, इसके लिये संसद में कानून बनाया जायेगा। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी। कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है। कांग्रेस के भागीदारी न्याय के वादे से वंचित वर्गों का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी चीफ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ 5 माह की साय सरकार के खिलाफ भी जनता मतदान करेगी। 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृति किया, लेकिन केंद्र ने इनके एक मकान के प्रस्ताव को नहीं माना। इनके 18 लाख मकान सिर्फ होर्डिंग और कागजों में बने है। जनता ने इस वादाखिलाफी का बदला चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करके लेगी। दो साल के बकाया बोनस में भी किसानों को धोखा दिया। 17-18 के बोनस को देने का वादा कर 15-16 का बोनस दिया, ताकि कम लोगों को फायदा हो। जनता इसके खिलाफ मतदान करेगी। 500 में सिलेंडर का वादा पूरा नहीं किया, बेरोजगारी भत्ता देना बंद कर दिया।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि गोबर खरीदी बंद कर दिया, गोठान बंद कर दिया। राज्य में गौमाता की स्थिति खराब हो गयी। गौ तस्करी शुरू हो गयी। राजधानी में गोवंश से भरे टैक्ट्रर पकड़ाये। महतारी वंदन में पहली किस्त सभी माताओं को नहीं मिला, दूसरी किस्त भी 40 प्रतिशत महिलाओं को ही मिला, तीसरी किस्त तो अभी 10 प्रतिशत के खाते में नहीं आया लोकसभा चुनाव में यह हाल है तो चुनाव के बाद यह इसको भी बंद कर देंगे। जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिशें शुरू हो गयी है। किसानों के कर्जामाफ करने का भाषण अब भूल गये है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया। 5 माह में सरकार हांफती दिख रही है। 5 माह में ही कोई सरकार इतनी आलोकतांत्रिक हो सकती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपील करते हुए कहा कि बढ़-चढ़ कर मतदान करें, अपना ख्याल रखे, गर्मी से बचाव कर ठंडा पानी शीतल पेय पीकर, सर पर गमछा डालकर, टोपी पहनकर मतदान करने जाये। भावना में बहकर मतदान नहीं करें। देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को देखकर सोच समझ कर मतदान करे। कांग्रेस पार्टी वादा करती है हम एक स्वच्छ जनोन्मुखी सरकार बनायेंगे।  

कांग्रेस का आरोप- बृजमोहन की पत्नी ने झलकी में जल संसाधन विभाग की जमीन गलत तरीके से कब्जा कर बनाया रिसॉर्ट
  • प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि - 
  • महासमुंद जिला न्यायालय के 23 अप्रैल के फैसले से यह साफ हो गया कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद के तुमगांव के ग्राम झलकी में जलाशय की जमीन को गलत तरीके से खरीदकर कब्जा किया था।
  • 1994 में ग्राम झलकी में किसान ईश्वर प्रसाद ने अपना खं. नं. 117 रकबा 4.124 हेक्टेयर दान में भूमि जल संसाधन विभाग को जलाशय बनाने रजिस्ट्रीकृत दान पत्र के द्वारा दिया।
  • जल संसाधन विभाग ने राजस्व प्रपत्र में नामांतरण नही करा पायी।
  • बृजमोहन अग्रवाल राज्य में जब जल संसाधन मंत्री थे। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली थीं।
  • बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम झलकी जिला तुमगांव महासमुंद, रिसोर्ट निजी भूमि खरीदकर बनाया। उस समय वह चूकि मंत्री थे तब उन्हे जानकारी थी कि अगल-बगल की जमीन जल संसाधन विभाग की है और जल संसाधन विभाग ने सरकारी खर्च कर जलाशय 15 एकड़ से ज्यादा भूमि में बनी हुयी है।
  •  तब बृजमोहन अग्रवाल पूर्व जल संसाधन मंत्री ने यह जानते हुये कि ईश्वर प्रसाद के दान देने के बाद जमीन के मालिक ईश्वर प्रसाद उनके वारिसान नहीं है।
  • इस बात की जानकारी रखते हुये ईश्वर प्रसाद के मृत्यु के पश्चात उनके पुत्रों विष्णु, किशुन, कृष्ण लाल साहू के नाम राजस्व रिकार्ड में खं. नं. 117 रकबा 4.124 हेक्टेयर भूमि चढ़ाकर अपनी पत्नी सरिता अग्रवाल के खरीद लिया और शासकीय भूमि में कब्जा कर लिया।
  • जिला न्यायालय में यह मामला राज्य शासन की तरफ से दायर किया गया। उसमें जल संसाधन विरूद्ध विष्णु किशुन, कृष्णपाल एवं सरिता अग्रवाल पति बृजमोहन अग्रवाल के प्रकरण में 23 अप्रैल 2024 को फैसला सुनाते हुये यह आदेश दिया।
  • प्रतिवादी 1 से 3 द्वारा श्रीमती सरिता अग्रवाल पति बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष के निष्पादित पंजीकृत विक्रय पत्र 17.07.2009 को प्रारंभ से शून्य घोषित किया जाता है।
  • सरिता अग्रवाल पति बृजमोहन अग्रवाल को भूमि का रिक्त आधिपत्य राज्य शासन को दो माह में सौंपने का आदेश दिया जाता है।
  • कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस मामले रजिस्ट्री शून्य घोषित होने के बाद इसमे संलिप्त क्रेता ओर विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाये।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed