फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG:  NSUI opens front on poor performance students in BA. LLB; Pandit Ravi Shankar Shukla University surrounde

CG: BA. LLB में छात्रों के खराब प्रदर्शन पर NSUI ने खोला मोर्चा; पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का किया घेराव

Sat, 13 Apr 2024 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Apr 2024 04:33 PM IST
सार

परिणाम को लेकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की आशंका जताते हुए छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का घेराव कर आंदोलन किया। 

विज्ञापन
CG:  NSUI opens front on poor performance students in BA. LLB; Pandit Ravi Shankar Shukla University surrounde
एनएसयूआई ने पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पांच वर्षीय बीए. एलएलबी कोर्स के भाग तीन और पांच विषम सेमेस्टर में निराशाजनक परिणाम आया है। परिणाम को लेकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की आशंका जताते हुए छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन का घेराव कर आंदोलन किया। 
विज्ञापन


एनएसयूआई ने कार्यकर्त्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में बीए.एलएलबी भाग तीन और पांच के विषम सेमेस्टर का परिणाम 36.26 और 41.72% है, जबकि अन्य भाग का परिणाम 65% से ऊपर है। इसे एक महीने पहले जारी किया गया था। वहीं भाग तीन और पांच का विषम सेमेस्टर का परिणाम कुछ ही दिन पहले जारी किया है, देरी से जारी होने साथ-साथ अतिनिराशाजनक परिणाम जारी किया गया है। साथ ही विषम सेमेस्टर में 171 विद्यार्थियों में 109 और 163 विद्यार्थियों में 95 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम एटीकेटी है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं का कहना है कि जारी रिजल्ट का एक बार फिर मूल्यांकन की सुविधा दी जाए। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः मूल्यांकन राज्य के अन्य विश्वविद्यालय के प्रशिक्षित प्राध्यापकों की ओर से निष्पक्ष रूप से करने की मांग किया गया है। इसे लेकर छात्र और एनएसयूआई ने प्रदेश सचिव भक्तेश्वर वैष्णव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छात्र-छात्राओं और एनएसयूआई के विरोध के बाद विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन करने का आश्वासन दिया है। इस पर भक्तेश्वर बैष्णव ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन को लेकर सात दिनों के अंदर उचित निर्णय नहीं लेने पर एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान पुनेश्वर लहरे, अंकित बंजारे, खुशांत मंजरे, विक्रम श्रीवास, यश कोसले, अंशुमान प्रताप सिंह, श्रेयांश, मुनेश, शुभम कुर्रे, विशाल शतरंज व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed