फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Now officers and employees will not be able to meet ministers without appointment in chhattisgarh

CG: अब मंत्रियों से बिना अपॉइंटमेंट के नहीं मिल सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, सामान्य प्रशासन ने जारी किया आदेश

Wed, 19 Jun 2024 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब मंत्रियों से मिलने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा। बिना अपॉइंटमेंट के मंत्रियों से मुलाकात करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
CG: Now officers and employees will not be able to meet ministers without appointment in chhattisgarh
महानदी भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब मंत्रियों से मिलने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा। बिना अपॉइंटमेंट के मंत्रियों से मुलाकात करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारी कर्मचारी अधिकतर पर्सनल समस्या लेकर मंत्री के पास पहुंच जाते हैं। इस लिए अब यह नियम बनाया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


अब किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मंत्री से मुलाकात करने पर अपॉइंटमेंट की जरुरत होगी। बिना अनुमति के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अधिकारी-कर्मचार उचित माध्यम से विभागीय चैनल के जरिए अनुमति ले सकते हैं। अनुमति मिलने के बाद ही विभागीय मंत्री या फिर सीनियर अधिकारी से मिल सकते हैं। इसके लिए लिखित में आवेदन देना पड़ेगा। साथ ही दिए गए समय के उसके अनुसार ही मिलना पड़ेगा।
विज्ञापन


अधिकारी-कर्मचारियों के बिना परमिशन लिए मिलने पहुंचने संबंधित कर्मचारी के काम पर भी प्रभाव पड़ता है। साथ ही अनुशासन भी प्रभावित होता है। ऐसे में अब फिर विभाग के बड़े अधिकारियों से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता है। बिना अपॉइंटमेंट के मिलने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के कॉपी में बताया गया कि कर्मचारी अपनी पर्सनल समस्या लेकर मंत्रालय मंत्रियों से मिलने पहुंच जाते हैं। उनकी समस्या का समाधान विभागाध्यक्ष कार्यालय या फिर जिला कार्यालय में हो सकता है। इसके लिए मंत्रालय आने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed