{"_id":"6795dca323470f04b8002e3f","slug":"cg-nikay-chunav-cg-bjp-released-second-candidates-list-see-here-full-list-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Nikay Chunav: बीजेपी ने जारी की 47 नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची; अमलेश्वर से दयानंद को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Nikay Chunav: बीजेपी ने जारी की 47 नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की सूची; अमलेश्वर से दयानंद को उतारा
Sun, 26 Jan 2025 12:26 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बलरामपुर/बीजापुर/गरियाबंद/कोंडागांव

Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:26 PM IST
सार
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें दुर्ग जिले के अहिवारा, कुम्हारी और अमलेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये गये हैं। अहिवारा से नटवर ताम्रकार फिर से भाजपा के प्रत्याशी होंगे। कुम्हारी नगर पालिका से मीना वर्मा और राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर नगर पालिका परिषद से दयानंद सोनकर प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के कुल 47 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। इससे पहले पार्टी ने 25 जनवरी को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर चुकी है।
रायपुर जिले की इन नगर पालिका अध्यक्षों के नाम घोषित
सूची के मुताबिक, रायपुर जिले की गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए ओम कुमारी संजय साहू, तिल्दा-नेवरा के लिए चंद्रकला वर्मा, आरंग के लिये संदीप जैन, मंदिर हसौद के लिये संदीप जोशी औरअभनपुर नगर पालिक अध्यक्ष के लिये शिवनारायण बघेल प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट-

Trending Videos
रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष : 24 साल की उम्र में रमन ने संभाली थी बागडोर
रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष के लिये रमन अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनीति की शुरुआत करने वाले रमन अग्रवाल जब रामानुजगंज महाविद्यालय में बीए पार्ट वन के छात्र थे तब उन्होंने 1993-94 में महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। 1997-98 में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामानुजगंज बने थे। वहीं 2000 में काफी कम उम्र में उन्हें भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। जिला पंचायत के सदस्य सन 2004-5 में निर्वाचित हुए थे। बीजेपी में दो बार भाजपा जिला मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2014 में नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में सर्वाधिक अधिक मतों से जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। दूसरी बार भी नगर पंचायत अध्यक्ष बने। जन भावनाओं के अनुरूप उन्हें तीसरी बार रामानुजगंज नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भाजपा संगठन के द्वारा बनाया गया।

बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी गीता सोम पुजारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए गीता पर विश्वास
बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से कई दावेदारों ने टिकट के लिए जोर लगाया था। इनमें प्रमुख रूप से उर्मिला तोकल, भाग्यवती पुजारी, श्रीमती देविंदा राणा व श्रीमती गीता सोम पुजारी का नाम शामिल था। इन नामों पर गहन विचार कर सर्वसम्मति से आज गीता सोम पुजारी के नाम पर भाजपा संगठन ने मुहर लगाकर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि गीता पुजारी पूर्व सरपंच, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखलाल पुजारी व पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पुजारी की बहू हैं। बीजापुर ग्राम पंचायत से नगर पंचायत व नगर पालिका की राजनीति में पुजारी परिवार का खासा प्रभाव रहा है। एक बार फिर से पुजारी परिवार पर भाजपा ने भरोसा जताकर गीता पुजारी को टिकट दिया है।

गरियाबंद में बदला अध्यक्ष प्रत्याशी
बीजेपी ने शनिवार की गरियाबंद जिले के राजिम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के पांच नगर पंचायत और एक नगर पालिका के अध्यक्ष का ऐलान किया था, जिसमें फेरबदल करते हुए रविवार को गरियाबंद नगर पालिका में घोषित किए गए प्रशांत मानिकपुरी अध्यक्ष प्रत्याशी को बदलकर रिखी राम यादव को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।

कोंडागांव नगर पालिका चुनाव: नरपति पटेल बीजेपी उम्मीदवार घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नरपति पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नरपति पटेल सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उनकी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय हेमकुंवर पटेल कोंडागांव नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। हेमकुंवर पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान सक्रिय राजनीति में योगदान दिया था, लेकिन बीमारी के कारण उनका दो साल पहले निधन हो गया।
हेमकुंवर पटेल के निधन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए और कांग्रेस से वर्षा यादव ने अध्यक्ष पद संभालते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया। अब बीजेपी ने नरपति पटेल को मैदान में उतारकर स्वर्गीय हेमकुंवर पटेल की छवि और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।