फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay Chunav 2025: Raipur nagar nigam mayor candidate Deepti Pramod Dubey says on Raipur city Plan

'इस मामले में देश में सर्वश्रेष्ठ होगा रायपुर शहर': जानें रायपुर मेयर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे का प्लान

Sun, 09 Feb 2025 04:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 04:07 PM IST
सार

Raipur mayor candidate Deepti Pramod Dubey: रायपुर नगर निगम कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि शहर के विकास को लेकर उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav 2025: Raipur nagar nigam mayor candidate Deepti Pramod Dubey says on Raipur city Plan
जनसंपर्क करती रायपुर नगर निगम कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur mayor candidate Deepti Pramod Dubey: रायपुर नगर निगम कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि शहर के विकास को लेकर उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। रायपुर को देश का सबसे विकसित और सुरक्षित शहर बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां भी समस्याएं हैं, उनका समाधान करना लक्ष्य हैं। किसी भी शहर का विकास पानी, बिजली, शिक्षा और सुरक्षा पर निर्भर करता है। इन सभी क्षेत्रों को और बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। रायपुर को देश के सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए आशीर्वाद दें। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा, “मैं एक साइकोलॉजिस्ट हूं, इसलिए जनता की भावनाओं को भली-भांति समझती हूं।“ उन्होंने अपने पति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के कार्यकाल को आदर्श बताते हुए कहा कि उनकी नीयत साफ और स्पष्ट है और यदि जनता का समर्थन मिला तो रायपुर को एक आदर्श शहर के रूप में स्थापित करेंगी।
विज्ञापन


यहां चला जनसंपर्क अभियान 
महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने रायपुर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि रायपुर को देश का सबसे विकसित और सुरक्षित शहर बनाना उनका संकल्प है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने जोरा चौक, बजरंग चौक, लाभांडी स्कूल, शीतला माता चौक, सूरज नगर, रेयान स्कूल, विजय नगर चौक, आनंद निकेतन, रंग रोड, परशुराम नगर, पुरेना बस्ती, गांधी चौक, सतनाम चौक, देवपुरी, डुमरतराई, कविता नगर, झंडा चौक, भवानी नगर, एमएमआई चौक, पटेल पारा, अंबेडकर पारा सहित कई इलाकों में लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के विकास को लेकर मांगी सुझाव 
इस दौरान स्थानीय नागरिकों से शहर की विकास को और आगे बढ़ाने अपने सुझाव मांगी। जनता से समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और स्वच्छता रहेगी। रायपुर को देश का सबसे बेहतरीन शहर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात दोहराई।“
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed