फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: TripleIT Naya Raipur Director Omprakash met CM Sai, expressed happiness over Gondi app 'Adi Vani'

CG News: ट्रिपलआईटी के निदेशक ओमप्रकाश ने की सीएम साय से मुलाकात, बताया गोंडी एप ‘आदि वाणी’ की खासियत

Fri, 05 Sep 2025 05:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 05:40 PM IST
सार

CG News: Gondi app 'Adi Vani'; ट्रिपल आईटी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।

विज्ञापन
CG News: TripleIT Naya Raipur Director Omprakash met CM Sai, expressed happiness over Gondi app 'Adi Vani'
ट्रिपलआईटी रायपुर के निदेशक ओमप्रकाश ने की सीएम साय से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG News: Gondi app 'Adi Vani'; ट्रिपल आईटी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने ‘आदि वाणी’ परियोजना के अंतर्गत गोंडी भाषा अनुवादक मोबाइल एप
विज्ञापन

 के सफल लॉन्च पर प्रोफेसर व्यास एवं उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस एप के माध्यम से गोंडी बोलने वाले जनजातीय भाई-बहनों की आवाज़ राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचेगी। यह तकनीक उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा तथा शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ट्रिपल आई टी नया रायपुर भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार और समाजोन्मुखी अनुसंधान से प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडी भाषा के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच एवं अनुवाद प्रणाली विकसित
प्रोफेसर व्यास ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना में गोंडी भाषा के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच एवं अनुवाद प्रणाली विकसित की गई है। इसके माध्यम से गोंडी से हिंदी और अंग्रेज़ी तथा इसके विपरीत अनुवाद संभव होगा। यह सुविधा अब मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है, जिससे आम नागरिक इसे आसानी से उपयोग कर सकेंगे।

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने किया तैयार
उन्होंने अवगत कराया कि इस परियोजना में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के साथ-साथ आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और बिट्स पिलानी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान भी सहभागी हैं। ‘आदि वाणी’ परियोजना को भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने तैयार किया है। 


30 लाख से ज्यादा गोंडी भाषी समुदाय को मिलेगा लाभ
प्रोफेसर व्यास ने बताया कि इस उपलब्धि से ट्रिपल आई टी नया रायपुर ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से बस्तर अंचल के 30 लाख से अधिक गोंडी भाषी समुदाय को इस तकनीक से अपनी भाषा और संस्कृति की पहचान सुरक्षित करने और डिजिटल युग में अपनी आवाज़ को बुलंद करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed